कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network)

कंप्यूटर नेटवर्क एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में इस प्रकार जोड़ा जाता है की, वे आपस में डेटा और अन्य संसाधन आपस में साझा कर सकें| नेटवर्क से जुड़ें कंप्यूटर के बीच आप फाइल्स को जल्दी और आसानी से साझा कर सकते है| साथ ही नेटवर्क से जुड़ें अन्यसंसाधनजैसे- प्रिंटर, स्कैनर का भी प्रयोग कर सकते है |

Types of Network

  • LAN(Local Area Network)
  • MAN(Metropolitan Area Network)
  • WAN(Wide Area Network)
Types of Network

LAN(Local Area Network)

यह एक छोटा कंप्यूटर नेटवर्क है, इस नेटवर्क का एरिया सीमित होता है| जैसे- घर या छोटे ऑफिस का नेटवर्क | इस प्रकार के नेटवर्क ईथरनेट तकनीक परआधारित होते है | इस नेटवर्क का आकार छोटा होता है, पर डेटा ट्रान्सफर स्पीड बहुत ही तेज होती है |

नोट- आज के समय में, लोकल एरिया नेटवर्क वायरलेस तकनीक पर भी उपलब्ध है | जिसमे ईथरनेट वायर के बदले राऊटर का प्रयोग किया जा रहा है , जिसे सभी कंप्यूटर में लगे वाई-फाई से कनेक्ट किया जाता है | वायरलेस तकनीक ईथरनेट तकनीक से आसान और कम खर्चीला होता है | अभी इसी का प्रचलन अधिक है |

MAN (Metropolitan Area Network)

इसका पूरा नाम Metropolitan Area Network हैं यह एक ऐसा उच्च गति वाला नेटवर्क है जो आवाज, डाटा और इमेज को 200 मेगाबाइट प्रति सेकंड या इससेअधिक गति से डाटा को 75 कि.मी. की दूरी तक ले जा सकता है | यह लेन (LAN) से बड़ा तथा (WAN) से छोटा नेटवर्क होता है | इस नेटवर्क के द्वारा एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ा जाता है |

इसके अंतर्गत दो या दो से अधिक लोकल एरिया नेटवर्क एक साथ जुड़े होते हैं. यह एक शहर के सीमाओ के भीतर का स्थित कंप्यूटर नेटवर्क होता हैं. राउटर, स्विच और हब्स मिलकर एक मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क का निर्माण करता हैं |

WAN (Wide Area Network)

इसका पूरा नाम Wide Area Network होता है | यह क्षेत्रफल की द्रष्टि से बड़ा नेटवर्क होता है | यह नेटवर्क न केवल एक बिल्डिंग, न केवल एक शहर तक सीमित रहता है बल्कि यह पूरे विश्व को जोड़ने का कार्य करता है अर्थात्यह सबसे बड़ा नेटवर्क होता है इसमें डाटा को सुरक्षित भेजा और प्राप्त किया जाता है |

इस नेटवर्क मे कंप्यूटर आपस मे लीज्डलाइन या स्विच सर्किट के दुवारा जुड़े रहते हैं. इस नेटवर्क की भौगोलिक परिधि बड़ी होती है जैसे पूरा शहर, देश या महा देश मे फैला नेटवर्क का जाल.  internet इसका एक अच्छा उदाहरण हैं .बैंको का ATM सुविधा वाईड एरिया नेटवर्क का उदाहरण हैं.

Leave a comment